धनबाद। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्क में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण के साथ-साथ अपने आठ माह के कार्यकाल में संगठन के लिए किए गए कार्यक्रम की समीक्षा हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मैं राजनीति में विरासत से नहीं हिरासत से आया हूं, झारखंड राज्य को बनाने में हमने आंदोलन भी किया।हम चुनौतियों से नहीं घबराते नहीं। आगे उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने आशा और उम्मीद के साथ जिला में संगठन को मजबूत करने के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है। मैं अपने आठ माह के कार्यकाल में खरा उतरने का प्रयास किया हूं और एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को सभी प्रखंडों, नगरों के पंचायत एवं वार्डो पर पार्टी का कार्यक्रम आयोजित कर संगठन के विचारधाराओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम किया गया।
आठ माह की उपलब्धियां को सबके सामने रखा
आठ माह के कार्यकाल में जिला स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का ऐतिहासिक कार्यक्रम, पुराना कांग्रेस कार्यालय खोलवाने को लेकर जिला कांग्रेस सभी प्रखंड,नगर एवं संगठन मोर्चा एवं जिला के तमाम कांग्रेसजनों के सहयोग से पुराना कांग्रेस कार्यालय के सामने लगभग एक महीना सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की समस्या हो या बेरोजगार युवाओं के नियोजन की बात हो लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात हो और संगठन सशक्तिकरण को लेकर धनबाद जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों एवं नगरों में बैठक,नुक्कड़ नाटक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ-साथ जिला मुख्यालय सभी पर प्रखंड एवं नगरों में भारत जोड़ो यात्रा,सत्याग्रह एवं पदयात्रा का कार्यक्रम विभिन्न प्रखंडों में रात्रि विश्राम,गांव एवं पंचायतों में पदयात्रा, टुंडी में रात्रि विश्राम, तोपचाॅची के ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा कार्यक्रम, बाघमारा में संगठन सशक्तिकरण को लेकर पदयात्रा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, झरिया में पदयात्रा, जनसुनवाई यात्रा, सिन्दरी में जन समस्याओं को लेकर आंदोलन, पदयात्रा, केन्दुआ-करकेन्द में पदयात्रा, भूली नगर मे पदयात्रा एवं सभा सहित जिला के सभी विधानसभा में संगठन सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर जिला मे संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन में लोगों को जोड़ने का काम किया गया हैं और आगे भी करता रहूँगा और संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई भी कुर्बानी देने लिए हम तैयार हूँ। आगे उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है।पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन में किसी को हमसे व्यक्तिगत दिक्कत है तो मेरा विरोध करें पर संगठन के नाम पर सिर्फ अपनी चेहरा चमकाने वाले वैसे लोग संगठनहित मे कार्य कर पार्टी में लोगों को जोड़ने का काम करे।
2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगे
श्री सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी मिशन 2024 के तहत पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन सशक्तिकरण अभियान जिला में निरंतर चलाई जा रही है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में आलाकमान के द्वारा जिन्हें भी प्रत्याशी बनाया जाएगा। हम सभी एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक व सुनिश्चित जीत दिलाने का काम करेंगे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए सभी कांग्रेसजनों से मिशन 2024 के तहत तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
मौके पर मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, योगेन्द्र सिंह योगी,राजेश्वर सिंह यादव, नवनीत नीरज, लक्ष्मण तिवारी,अक्षयवर प्रसाद, टीपी पांडे, माला झा,सतपाल सिंह ब्रोका, मंटु दास, कयूम खान, सरफराज आलम,अफजल खान, मनोज हाडी, किरीटी भूषण रूज,अनिल साव,गुड्डु खान, माधव सिंह,सीता राणा,गोपाल कृष्ण चौधरी, लगन देव यादव,भगवान दास,जावेद रजा,वकील बाऊरी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments