Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरिमंदिर चीरागोडा चेम्बर्स ऑफ कामर्स की आमसभा में प्रदीप कुमार सिंह पुन अध्यक्ष चुने गए, महासचिव बने श्याम कुमार वर्मा


धनबाद। हरिमंदिर चीरागोडा चेम्बर्स ऑफ कामर्स की आमसभा  गोकुल मैरेज हॉल चीरागोडा में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम पुरानी कमेटी को को भंग किया गया। मंच संचालन कर रहे मकसूद अहमद ने सभी सदस्यों की सहमति से पुराने कमेटी को सर्व सम्मति से पुन चुन लिया। प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष पद पर, महासचिव पद पर श्याम कुमार वर्मा, सचिव पद पर राजेश कुमार गुप्ता ,कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को चुना गया। मौके पर अध्यक्ष  प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की हरिमंदिर चीरागोडा चेम्बर्स ऑफ कामर्स 2008 में स्थापित किया गया था। चीरागोडा चेम्बर्स ऑफ कामर्स के सदस्यों ने नगर निगम से मांग किया की इस रोड से लगभग एक लाख की आबादी प्रति दिन गुजरती है जबकि चीरागोडा रोड पर सभी ठेला वाले के द्वारा रोड को जाम कर दिया जा रहा है। चेंबर ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग किया। धन्यवाद ज्ञापन जयदेव मित्रा के द्वारा किया गया।

ये रहे मौजूद

आज की बैठक में मकसूद अहमद, उमेश यादव, एटी मुखर्जी, तारकनाथ दास,  राहुल कुमार, विकास साव, राजेश केशरी, विशाल केशरी,  राजीव घोष, उदय कुशवाह आदी उपस्थित थे।






Post a Comment

0 Comments