Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया रंगीलो सावन उत्सव, चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी पर वैज्ञानिकों पर जताया गर्व

धनबाद क्लब। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मला तुलस्यान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रमुख अरुणा भगानीया, सिनी गुप्ता, शोभा तुलस्यान, विनिशा लोहरीवाल,मीना अग्रवाल सुशीला जालूका, कविता गोयल,सुनीता झुनझुनवाला रेणु जगनानी  की टोली द्वारा शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया की अगुआई में रंगीलो सावन उत्सव का आयोजन धनबाद क्लब में हुआ।  सर्व प्रथम इन बहनों ने स्वागत गान एवं “रंगीलो सावन आयो,हटीलो सावन आयो”पर नृत्य कर समिति की बहनों का स्वागत किया साथ ही “माथे साजे बोरलो, पघा म पायल बाजनी”-में मनमोहक घूमर नृत्य प्रस्तुत किया।“राधे कृष्ण गोविंद मुरारे”एवं “थारे संग जुड़ी जो डोर”-में संजू डालमिया प्रीति पी अग्रवाल सीमा पोद्दार,”उड़े जब जब ज़ुल्फ़ें तेरी”-में कमलेश अग्रवाल सुशीला अग्रवाल मैना भोजगड़िया अन्नपूर्णा हड़ोदिया, किरण अग्रवाल सीमा पोद्दार, “पूनम में भीगा बृंदावन”-में निर्मला तुलस्यान निशा  तुलस्यान, “ मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे”-में अरुणा भगानीया, “ओ भोलेनाथ जी”-में शीतल गोयल रितु गुटगुटिया सभी ने बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। अन्नपूर्ण हाड़ोदीया,प्रीति अग्रवाल एस, किरण अग्रवाल एवं ग्रुप द्वारा शानदार नाटक का मंचन किया गया। चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी पर सभी बहनों ने हमारे साइंटिस्ट भाई बहनों पर गर्व जताया।सभी ने अंत में तम्बोला एवं नाना प्रकार के गेम को एन्जॉय किया।

ये रही मौजूद

इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उर्मिला गुटगुटिया, अनीता मिश्रा, कल्पना पटौदिया सीमा जालान,शारदा बजाज किरन गोयनका, राज रिटोलिया सारिका सिंघल, सुषमा केजरीवाल, अनीता मुकीम, अंजू गुप्ता, अनीता अग्रवाल, सुधा खेतान, बबीता पोद्दार, नेहा पोद्दार, उर्मिला पोद्दार, मोनिका अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थीं।




Post a Comment

0 Comments