धनबाद। धनबाद बिल्डर एसोसिएशन ने आज धनबाद के नए उपायुक्त वरुण रंजन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बिल्डर एसोसिएशन से वार्तालाप के दौरान उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि कभी कोई भी समस्या होने पर वे उनसे बेहिचक आकर मिल सकते हैं। मौके पर धनबाद बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनय कुमार सिंह, सचिव अनिल सिंह, उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, राकेश सिंह, संयुक्त सचिव संजय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश सिंह, आलोक झा व अजय प्रताप सिंह शामिल थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments