Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वासेपुर मटकुरिया रोड के जर्जर हालात पर जन कल्याण मोर्चा ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

 

धनबाद। जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम मुर्तजा खान ने वासेपुर मटकुरिया रोड के जर्जर हालात पर सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया की वासेपुर आरा मोड़ से मटकुरिया बस्ती जाने वाली रोड  लगभग 15 – 20 वर्षो से बद से बदतर हालात में है। रोड नाम मात्र का है पूरे रोड में गड्ढे का अंबार है जबकि इस रोड में रहने वाले लोगों की आबादी लगभग 10 से 15 हजार की है। इसी रोड में  तीन प्राईवेट स्कुल है। इस रोड में काली मंदिर और शिव मंदिर और सरकारी स्कुल भी है। ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के मौसम में तो टूटे फूटे गड्डे नुमा सड़कों में बारिश का पानी भर जाने से स्कुली बच्चे, बच्चीयों और राहगीरों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उक्त रोड का मरम्मत यथाशीघ्र कराये जाने की मांग किया।

जनप्रतिनिधियो पर अनदेखी का लगाया आरोप

गुलाम मुर्तजा खान ने कहा की 20 सालों से वासेपुर मटकुरिया रोड की जर्जर हालत है वासेपुर भी सांसद के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा और धनबाद विधानसभा का क्षेत्र है फिर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियो की अपेक्षा का शिकार रहा है।








Post a Comment

0 Comments