धनबाद। जनता दल (यू) द्वारा गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए जनता दल (यू) के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मो० हसीब खाँ ने कहा कि प्रदेश में जनता दल (यू) के संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तर पर दल द्वारा कार्य किया जा रहा है। उसमें सदस्यता अभियान भी एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया की झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए 23 अगस्त को पटना में जदयू का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात की थी जिसमें पूर्व महासचिव सुशील कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष अनिता देवी, पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य बिनोद कुमार साहू और जितेन्द्र राय आदि मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में सदस्यता अभियान पर गंभीर चिंता प्रकट की थी। उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य प्रदेश को निर्धारित किया गया है उसके लिए मजबूती से सदस्यता अभियान को निरंतर जारी रखें। माननीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में झारखंड प्रदेश में किसी जिला में कोई जिला अध्यक्ष नहीं है उन्हें हटा दिया गया है। साथ ही उन्होंने संगठन सशक्तिकरण के कुछ टिप्स भी दिये जिस पर कार्य करने का निर्देश भी प्रतिनिधि मंडल को दिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हाजी हसीब खाँ ने कहा कि चूँकि अभी जिला में कोई जिला अध्यक्ष नहीं है इसलिए पार्टी को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 नवम्बर को धनबाद जिला के सभी क्रियाशील सदस्यों को आमंत्रित किया जा रहा है जिसमें संगठन सशक्तिकरण पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि उक्त बैठक में सभी पुराने तथा नये साथियों को आमंत्रित किया जाएगा और धनबाद की जन समस्याओं के खिलाफ संघर्ष की रणनीति भी बनायी जायेगी। अंत में हसीब खाँ ने समता पार्टी के दिनो से सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था रखने वाले एवं जनता दल (यू) के धनबाद जिला इकाई के गार्जियन स्वरूप तथा धनबाद को साहित्यिक पत्रकारिता को राष्ट्रीय कतार में लाने वाले व आरएसपी कॉलेज के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे प्रो बीबी शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं जनता दल (यू) के तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रो बीबी शर्मा जैसे विद्वान साथी का खोना एक अपूरणीय क्षति है और जनता दल (यू) उनके योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। मौके पर जदयूूूू पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्मृति कांत सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अनोज कुमार, पूर्व महिला अध्यक्ष अनिता देवी, सकल देव राय, अशोक कुमार सिंह एवं अन्य मौजूद थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments