Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर मानस मंदिर में अखंड हरि कीर्तन, कल कवि सम्मेलन एवं शास्त्रीय संगीत का होगा आयोजन

 


धनबाद: सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था  मानस प्रचार 
समिति,मानस मंदिर,जगजीवन नगर धनबाद के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई जा रही। इसी क्रम में मंगलवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ जो बुधवार तुलसीदास जयंती के दिन 11 बजे समाप्त होगा एवं संध्या 5.30 से तुलसीदास जी को स्मरण में रखते हुए कवि सम्मेलन एवं शास्त्रीय संगीत का आयोजन होगा। जिसमें कोयलांचल के जानेमाने कवि एवं गायक  आयोजन में भाग लेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव विनोद दुबे, कोषाध्यक्ष निशांत नारायण,जगत गुप्ता, मुक्तेश्वर महतो,राजेश सिंह, राम प्रवेश शर्मा, समरेंद्र सिंह, संतोlष कुमार, योगेंद्र मिश्रा, साधु शरण पाठक का विशेष योगदान है।


Post a Comment

0 Comments