Dhanbad। सरायढेला थाना क्षेत्र के भुईफोड़ मंदिर के पास पिकअप वैन के टक्कर से शरीर छोड़ चुकी मुक्ता देवी आत्मा की शांति के लिए गायत्री परिवार के द्वारा श्री वेदमाता गायत्री मंदिर कोयला नगर सभागार में उनकी आत्मा की शांति हेतु एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया l जिसमें सभी सक्रिय भाई बहन उपस्थित हुए। उपस्थित परिजनों ने उनकी कर्मठता, मिशन के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला तथा 2 मिनट का मौन रहकर परम सत्ता से उनकी आत्मा को दिव्य लोक में स्थापित करने एवं उनके परिवार जनों को इस दुख की बेला में साहस प्रदान करने की प्रार्थना किया। तत्पश्चात सभी परिजनों ने उनके घर जाकर उनके परिवारजनों से मिलकर इस दुख की बेला में हर संभव साथ रहने का विश्वास दिलाया।
.jpg)
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments