धनबाद। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरू महतो के निर्देश पर धनबाद जिला जनता दल यू० के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने एक ब्यान जारी कर कहा कि पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान द्वारा आज एक ब्यान प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ब्यान दिया गया कि झारखण्ड प्रदेश में जनता दल यू० का झारखण्ड में कोई जिला संगठन नहीं है। उन्होंने यह ब्यान राष्ट्रीय अध्यक्ष के हवाले से दिया है जो बिल्कुल ही अनुशासनहीनता के दायरे में आता है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष से जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड प्रदेश के जिला संगठन के बारे में कोई बात नहीं बोले है लेकिन इस तरह का जो नेता उनके हवाले से ब्यान दिये है उसका पार्टी कड़ी निन्दा करती है क्योंकि झारखण्ड में जो भी जिला अध्यक्ष बने है वह पूरी तरीके से चुनावी जीत से बने है उनका सभी क्रियाशील सदस्यों ने चुनाव किया है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments