धनबाद। सिंबायोसिस किड्स स्कूल के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेतों में फसल रोपनी का भी ज्ञान आज दिया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रीना मंडल ने बताया की विद्यार्थियों को ग्रामीण जीवन शैली से रूबरू करवाने की पहल की गई है। बच्चे स्कूली यूनिफॉर्म के साथ कीचड़ भरे खेतों में गए ताकि विद्यार्थीयो को शिक्षा के साथ ही ग्रामीण जीवन खासतौर से खेती से जुड़े कार्यों की जानकारी मिल सके। बच्चे किसानों की मेहनत को समझ सके। इन विद्यार्थियों को शिक्षकों के साथ धान के खेतों में ले जाया गया। जहां उन्होंने धान रोपे। यह एक तरह का स्किल डेवलपमेंट है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा। आज के बच्चों में इस तरह का ज्ञान बहुत ही जरूरी है।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments