Dhanbad। पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के तहत आज "राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस "के अवसर पर जिला स्कूल धनबाद में आरोग्य भारती (पर्यावरण विभाग) के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पहली बार 1736 ईस्वी में वृक्ष को काटने से रोकने के लिए वृक्ष के साथ अपने आप को शहीद करने वाली वीरांगना अमृता देवी के यादगार में पर्यावरण प्रांत प्रमुख अरुण राय के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के संयुक्त सचिव जय प्रकाश सिंह एवं महिला प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। पर्यावरण प्रांत प्रमुख अरुण राय ने बताया कि शहीद अमृता देवी के सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए आरोग्य भारती (पर्यावरण ) पर्यावरण सप्ताह 28 अगस्त से 3 सितंबर तक मना रही है। इस अवसर पर धनबाद जिला के विभिन्न स्थानों पर वृक्ष के रक्षा के साथ वृक्षारोपण करने की योजना के साथ वृक्षारोपण की आज शुरुआत जिला स्कूल धनबाद से की गई ।
पर्यावरण सप्ताह का कार्यक्रम
28 अगस्त: जिला स्कूल धनबाद
29 अगस्त: कुमार बी एड कॉलेज ,खरनी ,जीटी रोड धनबाद
30 अगस्त: दामोदर तट, सिंदरी
1सितंबर- बाघमारा कॉलेज बाघमारा
2 सितम्बर-केंदुआ मंदिर परिसर
3 सितंबर---संगोष्ठी विश्वकर्मा भवन पुलिस लाइन
ये रहे मौजूद
वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण के जिला संयोजक प्रेम प्रकाश सिंह, आरोग्य भारती के कार्यकारी अध्यक्ष दयाशंकर चौबे, पीएन सिह, डॉ रंजन कुमार, यतींद्रनाथ ठाकुर ,सुनील उरांव, रोशन राय ,भीम कुमार, पिंटू कुमार, बिट्टू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments