Dhanbad। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा प्रौढ़ महिलाओं को शिक्षा प्रदान हेतु "श्री माँ” (चंचनी कॉलोनी)में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का गठन किया गया। शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया ने जानकारी दी कि शिक्षिका जसप्रीत कौर ने 20 महिलाओं को हिंदी एवं अंग्रेज़ी में अक्षर ज्ञान, गणित में जोड़ घटाव सिखाया साथ ही महिलाओं को अध्यात्म से जोड़ने हेतु मंत्रोच्चारण करवा श्री गीता भेंट दी। सभी को कॉपी, पेन, फ़ूड पैकेट दिया गया। मौक़े पर प्रौढ़ शिक्षा प्रकल्प प्रमुख किरण गोयनका, सचिव प्रीति अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनीता मुकीम, निशा तुलस्यान, इंदिरा तुलस्यान, सरोज अग्रवाल, सारिका अग्रवाल मोनिका अग्रवाल उपस्थित थी।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments