हिन्दी साहित्य विकास परिषद् द्वारा अपने 44वें स्थापना दिवस सह हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर 23 सितम्बर एवं 24 सितम्बर को भव्य रूप से साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 23 सितंबर को अपनी काव्य की प्रस्तुति देने आ रहे हैं देश के विख्यात कलाकार, हिंदी को विश्व तक पुन स्थापित करने वाले, कविता के मंचन, वाचन, गायन के साथ साथ वकतृत्व प्रतिभा के भी धनी कुमार विश्वास ने सहृदय से धनबाद वासीयो को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही उन्होंने धनबाद के माइनिंग एवं कई संस्थाओं का जिक्र करते हुए यहां आने पर लोगों द्वारा मिलने वाले प्यार को भी बयां किया है। धनबाद में पहली बार म्युजिक के साथ कवि सम्मेलन होगा। जिसमें कुमार विश्वास के साथ 26 लोगो की टीम रहेगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा और लगभग 3 घंटे का होगा।

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments