Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुप्रसिद्ध लोक गीतकार पदमश्री कैलाश खेर 24 सितंबर को धनबाद में


हिन्दी साहित्य विकास परिषद् द्वारा अपने 44वें स्थापना दिवस सह हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर 23 सितम्बर  एवं 24 सितम्बर को भव्य रूप से साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन 24 सितम्बर  (रविवार) को देश के सुप्रसिद्ध लोक गीतकार पदमश्री कैलाश खेर के बैण्ड कैलाशा के द्वारा गोल्फ ग्राउंड में एक भव्य प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में कैलाश जी के साथ 20 लोगो की टीम रहेगी और लगभग 2 घंटे का कार्यक्रम होगा। कैलाश खेर में कोयलांचलवासियों वीडियो को  अपने वीडियो मैसेज में  कार्यक्रम के लिए अग्रिम आमंत्रण देते हुए कहा कि कार्यक्रम में उनके गीतों पर झूमने झूमाने के कई अवसर होंगे। हिंदी साहित्य के कार्यक्रम को लेकर  वह उत्साहित दिख रहे हैं।

कैलाश खेर का एक परिचय

जय जय जयकारा बाहुबली फेम पॉप-रॉक गायक कैलाश खेर एक भारतीय पॉप-रॉक गायक है जिनकी शैली भारतीय लोक संगीत से प्रभावित है। कैलाश खेर ने अबतक 18 भाषाओं में गाने गाया हैं और 300 से अधिक गीत बॉलीवुड में गाये है।


Post a Comment

0 Comments