धनबाद। सावन के अंतिम सोमवारी पर शिवालय और धार्मिक स्थानो पर विशेष आयोजन किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला परिवार के द्वारा सोमवार को भव्य कावड़ जल यात्रा का आयोजन किया गया है। कावड़ जल यात्रा प्रात 7 बजे शक्तिपीठ से प्रारंभ होगी। गौशाला तालाब से जल भरकर, गायत्री शक्तिपीठ बस्ता कोला स्थित श्री प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक/ जलार्पण किया जाएगा। रुद्राभिषेक एवं सामूहिक यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न होगा।सायंकालीन बहुत ही सुंदर श्रृंगार एवं पूजा ,भजन का आयोजन देवालय प्रबंधन समिति के कर्मठ ऊर्जावान बहनों के द्वारा निर्धारित है।
शक्ति मंदिर में होगा शिव जागरण
सावन के पावन महीने के अन्तिम सोमवारी पर शक्ति मंदिर में रात्रि 8.30 बजे से मन्दिर प्रांगण मे शिव जागरण किया जाएगा । जागरण की प्रस्तुति एवं भोले बाबा का गुणगान मनोज सेन एवं गौरव अरोड़ा की मण्डली द्वारा किया जाएगा।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments