Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आमंत्रण बैंक्विट हॉल के सावन महोत्सव में मिस एंड मिसेस सावन क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन

 


धनबाद:  धैया स्थित आमंत्रण बैंक्विट हॉल में सावन महोत्सव में मिस एवं मिसेस सावन क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सावन क्वीन कॉन्टेस्ट के जज अर्पिता सेनगुप्ता ,अश्विनी लाला एवं अनीता मजूमदार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सावन महोत्सव मिस एवं मिसेस सावन क्वीन में कुल 25 प्रतिभागियों ने शिरकत किया, प्रतियोगिता में क्वीन का खिताब पाने के लिए  कैटवॉक, बॉडी लैंग्वेज, टैलेंट, कॉन्फिडेंस, साज सज्जा  एवं पहनावा के आधार पर जजों ने जजमेंट किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली की भूमिका में  बोंगो तिलोत्तमा 2015,2018 मिसेस इंडिया यूनिवर्स(टॉप 5) रही, दुर्गापुर से अर्पिता सेन गुप्ता, मिसेस इंडिया विनर मिस एशिया इंटरनेशनल (मलेशिया) अश्विनी लाला एवं मिस इंडिया 2018, मिस वर्ल्डवाइड (थाईलैंड) अनीता मजूमदार रही। मंच का संचालन शिल्पी घोष ने किया।कार्यक्रम में उपस्थिति लगभग डेढ़ सौ दर्शकों के लिए प्रायोजकों की तरफ से सभी के लिए रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था थी।



इनकी रही अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुप्ती फैशन से इसीका खत्री, बैंगल ट्रेंज से शिल्पी घोष , मंत्रा एंटरटेनमेंट एवं पाठशाला से कैलाश जी , चंदन स्टूडियो से चंदन पाल की अहम भूमिका रही। सावन क्वीन कॉन्टेस्ट -23 को प्रायोजित करने में तनिष्क, सेंको गोल्ड, बालाजी फैशन, धनबाद नर्सिंग होम, संपास मेकओवर, मां दुर्गा मेकअप स्टूडियो ,ऑप्टिकल पैलेस ,आई बॉक्स सर्विसेज ,सई एट सेंटर की अहम भूमिका रही।






Post a Comment

0 Comments