Dhanbad: भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड, गोविन्दपुर क्षेत्र संख्या - 3 के सौजन्य से आज एक गैर सरकारी संगठन (NGO) सेवा पात्र फाउंडेशन ने कुलबेरा 100 फल देने वाले पेड़ों का वितरण किया। इसमें विभिन्न प्रकार के पेड़ शामिल हैं जैसे की आम,अमरूद,अनार इत्यादि। सेवा पात्र फाउन्डेशन समाज के उत्थान के लिए बहुत सारी सेवाए कर रहा है। जैसे की गरीब बच्चो को शिक्षा देना एवम भोजन वितरण करना। पर्यावरण को बचाने के लिए भी संगठन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर रहा है, जिसमे पेड़ लगाना और पर्यावरण के बारे में लोगो को जागरूक करना भी शामिल है। आज गांव के सभी लोगो ने पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली है। उन्होंने प्रतिज्ञा ली है की पेड़ को लगाकर अच्छे से देखभाल करेंगे और पेड़ नहीं काटेंगे तथा ज्यादा से ज्यादा प्रकृति से जुड़े रहेंगे। इस दौरान सेवा पात्र फाऊंडेशन के निदेशक नीतीश कुमार बीआईटी सिंदरी और रविशंकर आईआईटी धनबाद भी मौजूद थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments