Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सत्र 2023-24 के लिए कमल किरण कौर लॉयन्स क्लब ऑफ धनबाद सवेरा की नई अध्यक्ष होंगी


धनबाद। सत्र 2023-24 के लिए कमल किरण कौर लॉयन्स क्लब ऑफ धनबाद सवेरा की नई अध्यक्ष होंगी। मौमिता मुखर्जी और अनिता शर्मा को क्रमश सचिव व कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला 322 ए के पूर्व जिलापाल राजीवा सिंह  ने  लॉयन्स क्लब के सातवें पद स्थापना समारोह में इन लोगों को शपथ दिलाई। इनके अलावा विकास भाटिया संयुक्त सचिव, मनदीप मुखर्जी मेम्बरशिप चेयरपर्सन,अंकुर बगाडिया संयुक्त कोषाध्यक्ष, दिनेश पूरी क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, अरुण अग्रवाल एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर, अरुण गुजराल सर्विस चेयरपर्सन,विनोद भाटिया मार्केटिंग चैयरपर्सन होंगे।सुरेश अग्रवाल,सज्जन अग्रवाल, आरपी सिंह और ललित अग्रवाल क्लब के डायरेक्टर बनाये गये हैं। पदस्थापना में  प्रथम उपजिलापाल सीमा बाजपेयी ने 21 नए सदस्यों को भी क्लब में शामिल किया गया। पदस्थापना समारोह के मुख्य अतिथि जिलापाल कमल जैन ने कहा कि सवेरा लायनिजिम के हर पैरामीटर में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने सवेरा को रीजन 3 का गौरव बताया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर शिव अरोड़ा ने जहां सेवा के  लिए सबको मोटिवेट किया, वहीं स्कूली बच्चों द्वारा गणेश वंदना व पर्यावरण पर प्रस्तुत नाटक को भी खूब सराहा गया। विदेशों में धूम मचा चुकी अनिंदिता बनर्जी द्वारा छठ के गीत का बंगाली वर्जन आकर्षण का केंद्र रहा।अरुण गुजराल व बरुन बनर्जी ने  आखों की कसरत के नायाब तरीके बताए।कार्यक्रम में द्वितीय उपजिलापाल संजय कुमार,रीजन चेयरपर्सन मदन महतो, जोन चेयरपर्सन नंद किशोर बगाडिया,मिथिलेश कुमार,रोशन अग्रवाल के अलावा विभिन्न क्लबों के प्रसिडेंड व अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments