धनबाद: रंगदारी चरम पर है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। विकास को गति देने के लिए 20 सूत्री की बैठक पिछले 3 साल में पहली बार हुई। वह भी मात्र औपचारिकता पूरा करने के लिए। सड़क, बिजली, पानी की स्थिति भी इस सरकार में बेहद खराब है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की हो रही संकल्प यात्रा से झारखंड में परिवर्तन होगा। उक्त बातें विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। यह यात्रा राज्य को कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी। 17 अगस्त से 10 अक्टूबर तक चलने वाली संकल्प यात्रा के छठे चरण में 44 वें विधानसभा में यह यात्रा हो रही है। 27 सितंबर को रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपनी संकल्प यात्रा के 44वीं विधानसभा यात्रा में कार्यकर्ता और जनता को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की धनबाद विधानसभा के संकल्प यात्रा को लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और धनबाद विधानसभा में पड़ने वाले सभी 458 बूथों के कार्यकर्ता इस सभा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के संकल्प यात्रा के दौरान आम जन और कार्यकर्ता से सीधा संवाद कर रहे हैं। पूरे धनबाद विधानसभा क्षेत्र में कई जगह तोरण द्वार होर्डिंग बैनर पोस्ट लगाई जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के झंडा पूरे विधानसभा में लहरा रहा हैं। धनबाद विधानसभा के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र की जनता इस सभा में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हैं निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की धनबाद विधानसभा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी और मिल का पत्थर साबित होगी।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments