Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा ग्रामीण जिला के अठारह मंडलों के बूथों का सशक्तिकरण अभियान 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा


 

धनबाद:  ग्रामीण जिला के अठारह मंडलों के बूथों का सशक्तिकरण अभियान छब्बीस सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा।  इस सम्बंध में शनिवार को जिला कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त मंडल प्रवासियों, मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक संयुक्त कार्यशाला हुआ । कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने किया । कार्यशाला के प्रभारी के रूप से प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथों के सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी मंडलो में इसका भौतिक सत्यापन किया जायेगा। इसके निमित्त सभी मंडलो में बैठक आयोजित कर मंडल प्रवासी एक परिपत्र भरगें जिसमे मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र के संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की सम्पूर्ण जानकारी रहेगी । निरसा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष  अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि बूथ का मजबूत होना जरूरी है । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश मिश्रा ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बूथों का सशक्तिकरण का काम पूरे प्रदेश में किया जा रहा है । भाजपा के नेता कार्यकर्ता अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बहुल इलाकों में विस्तृत जनसंपर्क अभियान चलायेंगे । पूर्व मेयर सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर अग्रवाल ने केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  धर्मजीत सिंह, सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी  तारा देवी आदि ने बैठक को संबोधित किया ।

ये रहे मौजूद  

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  संजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जयप्रकाश सिंह,रामनारायण भगत, रमेश महतो,महामंत्री दिनेश सिंह, निताय रजवार, मंत्री अनिल यादव, कविता वर्णवाल, संजय महतो, अमर मंडल, फ़िरोज दत्ता, मिडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, बिपीन दां,भूपेंद्र सिंह, सुरजीत चंद्रा, रामप्रसाद महतो,संजीव पांडेय, डब्ल्यू बाऊरी, अखिलेश तिवारी, विजय रवानी,राजेश चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल, आसुतोष पाल, रंजीत सिंह, सुजीत चौधरी, सुबोध सिंह, आशीष मुखर्जी, मंटू रवानी, अरविंद पाठक, समीर साव,अवध चौधरी, राजेश बाऊरी, बृहस्पति पासवान, गोपाल भारती, रंजीत मोदी, बापी सेनगुप्ता, जयशंकर सिंह आदि थे ।



Post a Comment

0 Comments