Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्युषण पर्व के पांचवें दिन हुई सत्य धर्म की पूजा, पंडित मुन्नालाल ने बताया कि सत्य से मनुष्य परमात्मा को प्राप्त करता है



Dhanbad। आज पर्युषण पर्व के पांचवें दिन सत्य धर्म की पूजा की गई। आज भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद मुकेश जैन और रजत जैन ने शांति ढारस की ।आज पुष्पदंत भगवान का निर्वान दिवस है। समाज के लोगों ने धूमधाम से निर्वाण लाडू चढ़ाया। मुख्य पुण्यार्जक पप्पन सपना जैन, संजय नीलम रति गोधा,अक्षत मनीष शाह थे ।पंडित मुन्ना लाल जी ने बताया की सत्य से बढ़कर कोई  तप और संयम नहीं है सत्य से मानव परमात्मा को प्राप्त करता है ।सत्य धर्म संसार सागर से पार उतारने के लिए जहाज के समान काम करता है ।सत्य का अर्थ केवल सत्य बोलने ही नहीं अपितु सत्य मानना और समझना भी है , सत्य ही आत्मा का मूल स्वभाव है जिस पदार्थ का जो भी मूल रूप है 

उसे वैसे  ही स्वीकारना और आत्म स्वरूप में सत्य धारण करना यही उत्तम सत्य धर्म है ।आज के कार्यक्रम में सुशील बाकलीवाल, विजय गोधा, विशाल जैन, विनीत जैन,मनीष झांझरी,नवीन गोधा, राखी जैन, साधना जैन, रिद्धि गोधा, उषा जैन आदि सम्मिलित थे। 


Post a Comment

0 Comments