Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब इंटरनेशनल ने विश्व शांति दिवस पर, विश्व को शांति मय बनाने का संकल्प लिया

 


Dhanbad: लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला के सभी सात क्लबों धनबाद कोलफील्ड, गोविंदपुर, बाघमारा, बाघमारा सेंटिनल, सिंदरी, धनबाद सवेरा & धनबाद कोल कैपिटल) के 57 सदस्यों ने आज विश्व शांति दिवस पर संयुक्त रूप से प्रतिज्ञा की कि मैं विश्व में शांति स्थापना की कामना करता हूँ, कि मैं शांति से रहूंगा, सब की शांति चाहूंगा, सबकी शांति में मदद करूंगा, किसी की शांति में बाधा नहीं डालूंगा। इस उद्देश्य के साथ कि हम लायंस जो कि पूरे विश्व में आज यह प्रतिज्ञा कर रहे हैं कि सबसे पहले हम खुद शांत रहे, अपने घर में  शांति बनाए रखें , अपने दोस्तों के साथ, अपने मोहल्ले में शांति का संदेश फैलाएं जिससे हमारे क्षेत्र में, हमारे प्रदेश में, हमारे देश में और पूरे विश्व में शांति की स्थापना हो सके। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में पूर्व जिलपाल आरपी सरिया, कोऑर्डिनेटर  सोमनाथ पुर्थी, रीजन चेयरपर्सन मदन मोहन, ज़ोन चेयरपर्सन  लायन रोशन अग्रवाल &  एन .के बगडिया, क्लब अध्यक्ष राकेश आनंद, कोमल किरण कौर ,आरके शर्मा, मुकेश बर्मन, सुनील सिंह, दिनेश पुरी, निगम कुमार ,एस एव राय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।





Post a Comment

0 Comments