Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्यूषण महापर्व में उपवास रखने वालों का जैन संघ ने किया सम्मान, शिल्पा माटलिया ने 31, अनिशा मेहता ने रखा 16 दिन का उपवास

 


धनबाद। पर्यूषण महापर्व के दौरान उपवास रखने वाले सभी तपस्वियों का श्री धनबाद श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन संघ ने जोड़ाफाटक रोड स्थित जैन मिलन में एक समारोह का आयोजन कर सम्मान किया और उनको पारणा कराया। संघ के अध्यक्ष महेंद्र भाई संघवी तथा सचिव राहुल माटलिया ने बताया कि पर्यूषण महापर्व के दौरान शिल्पा माटलिया ने 31 व अनीशा मेहता ने 16 दिन का उपवास रखा। वहीं शैली सेठ ने 9, वर्षा मेहता, जलपा संघवी, भूपेश संघवी व अभिनंदन जैन ने 8 - 8 दिन का उपवास रखा। 


मौके पर संघ के राजेश मटालिया संजय बबिता जैन,अशोक संघवी, कमल संघवी, परेश शेठ, प्रवीण शाह, हितेन संघवी, ऋषभ माटलिया, रोशनी संघवी, हंसा संघवी, सोनल संघवी, श्वेता माटलिया, नेहा माटलिया, हीना संघवी, तेजल देसाई सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments