Dhanbad: जैन धर्म के पर्युषण पर्व की आज से शुरुआत हुई। धैया जैन मंदिर में दशलक्षण विधान का भी आयोजन किया गया है। 7 बजे श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा उसके बाद उत्तम क्षमा, धर्म का पूजन हुआ। संध्या 7 बजे महाआरती , प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समस्त कार्यक्रमों को ग्वालियर से आये पंडित मुन्नालाल जी का मार्ग दर्शन मिल रहा है। आज के कार्यक्रम में विजय गोधा, प्रमोद जैन, सुशील बाकलीवाल, मनीष शाह , अमित जैन ,नवीन गोधा, रजत जैन, राखी जैन, कामना जैन , उषा जैन आदि अन्य ने भाग लिया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments