Dhanbad। भारत संचार निगम लिमिटेड के द्वारा 5 से 10 वर्ष के बच्चो के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बैंक मोड स्थित वीणा बाल विकास विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में धनबाद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चो ने भाग किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, राजकमल सरस्वती शिशु मंदिर, गुजराती मध्य विद्यालय,नेहरू बाल, कार्मेल स्कूल, वीणा बाल विकास विद्यालय एवम अन्य विद्यालय के बच्चो ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता का थीम स्मार्ट लर्निंग में बीएसएनएल भारत फाइबर की उपयोगिता थी। इस प्रतियोगिता में करीब 100 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया एवम सभी ने अपने हुनर को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया।इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को बीएसएनएल की तरफ से क्रमश एक साल, 6 महीने , 3 महीने का भारत फाइबर प्लान फ्री में मिलेगा। जिन्हे बीएसएनएल दिवस (1 अक्टूबर) के दिन सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। बीएसएनएल की तरफ से इस कार्यक्रम में मंडल अभियंता कमलेश कुमार, कनीय अभियंता दिलीप कुमार, रवि कुमार, सौरभ कुंडू, अखिलेश पांडेय, किशोर कुमार एवम अन्य कर्मचारी मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments