Dhanbad। आयुष फाउंडेशन धनबाद ने द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकादमी में मोटिवेशनल सेमिनार कराया।सेमिनार के टॉपिक डिवाइन पेरेंटिंग (सुपर पैरेंट कैसे बनें) पर नंबर वन स्टूडेंट माइंड इंजीनियर सह ज्ञान अमृत की संस्थापिका सह सीईओ मोटिवेशनल स्पीकर सह लाइफ कोच मनीषा मंजरी ज ने बताया हमे बच्चों को हमेशा पॉजिटिव बातें बोलने चाहिए। बच्चों को स्क्रीन से दूर रखें, बच्चों के साथ टाइम बिताइए। वो जो गेम खेलना चाहते है उनके साथ खेलें। नेगेटिव थॉट्स से खुद को दूर रखें। उन्होंने बहुत ही महत्पूर्ण जानकारियां दी । सचिव अर्पिता अग्रवाल ने मनीषा जी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की आज जितनी जरूरत बच्चों को मार्गदर्शन की जरूरत है वैसे ही हम अभिभावकों को भी मार्गदर्शन की जरूरत है ।प्रिंसिपल मदन सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की इस तरह का कार्यक्रम की जरूरत आज की मांग है । नीत इसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए । मनीषा जी को स्कूल की तरफ से और संस्था की तरफ़ से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्या वक्ता थी। यह कार्यक्रम मुख्यता अभिभावकों के लिए रखा गया था ।धनबाद के कई अन्य संस्था ने भी इस कार्यक्रम का लाभ उठाया । करीब 100 अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर सचिव अर्पिता अग्रवाल, संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा, शामली तनिषा, रूबी, गीता स्कूल के शिक्षकगण आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments