Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हिंदी साहित्य विकास परिषद के गोल्फ ग्राउंड के मंच पर देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास पहली बार करेंगे म्यूजिकल कवि सम्मेलन


धनबाद। हिंदी साहित्य विकास परिषद के गोल्फ ग्राउंड के मंच पर कोयलांचलवासी शानिवर को देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की पहली बार म्यूजिकल कवि सम्मेलन के गवाह बनेंगे। संध्या 7:00 से 10:00 तक कुमार विश्वास के साथ 26 लोगों की टीम काव्य की प्रस्तुति देगी। उक्त बातें संस्था के सचिव राकेश शर्मा ने  गोल्फ ग्राउंड में आयोजित प्रेस वार्ता में  बताया। संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि कार्यक्रम के लिए धनबाद के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और साहित्यिक मंच से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 7000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। 

दो दिवसीय कार्यक्रम में साहित्यिक ग्रंथ का होगा लोकार्पण

हिंदी साहित्य विकास परिषद द्वारा अपने 44 वें स्थापना दिवस सह हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर 23 सितंबर एवं 24 सितंबर को भव्य रूप से साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शहर के गोल्फ ग्राउंड में होगा। हिंदी साहित्य विकास परिषद द्वारा एक बहु लाभकारी  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें किसी भी व्यक्ति को कोई चिकित्सकीय परामर्श नहीं दिया जाएगा। बल्कि उनका बौद्धिक एवं मानसिक मनोरंजन होगा। कुमार विश्वास के प्रेम गीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं से भरी हास्य रचनाएं हम लोगों को गुदगुदाएंगी और हसाएंगे।कुमार विश्वास का कार्यक्रम  23 सितंबर  शनिवार को होगा। पहली बार म्यूजिक के साथ कवि सम्मेलन होगा। कुमार विश्वास के साथ 26 लोगों की टीम रहेगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा और लगभग 3 घंटे का होगा। साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन 24 सितंबर रविवार को देश के सुप्रसिद्ध लोकगीतकार पद्मश्री कैलाश खेर के बैंड कैलाश के द्वारा एक भव्य प्रस्तुति होगी।कैलाश जी के कार्यक्रम में उनके  के साथ 20 लोगों की टीम रहेगी।और लगभग 2 घंटे का कार्यक्रम होगा। साथ ही साथ झारखंड के प्रतिनिधि कवियों का काव्य ग्रंथ एवं साहित्य ग्रंथ का लोकार्पण क्रमश पहले दिन डॉक्टर कुमार विश्वास के हाथों दूसरे दिन पद्मश्री कैलाश खेर के हाथों संपन्न होगा।  साहित्य ग्रंथ नवोदित रचनाकारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया साथ ही साथ नवोदित रचनाकारों से अपील की जाती है।इसी तरह अपनी रचनाएं परिषद तक पहुंचाते रहे परिषद उन्हें सम्मानजनक उचित स्थान देगी।

प्रवेश पत्र के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

कार्यक्रम में प्रवेश पत्र के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। कोयलांचल की विभिन्न संस्थाओं के द्वारा कार्यक्रम का प्रवेश पत्र दिनांक 15 सितंबर से 23 सितंबर सुबह 11 बजे तक  ₹500 की सहयोग राशि के साथ निर्गत किया जाएगा। प्रवेश पत्र मधुलिका ग्रुप के सभी आउटलेट क्रमश हीरापुर, बैंक मोड़, स्टील गेट, मेमको मोड़ पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही राजकमल टेक्सटाइल पुराना बाजार, चेतन आर्नामेंट्स बैंक मोड़, नारायणी सिक्योरिटी धनसार, भवानिया एसोसिएट कोर्ट कैंपस कोर्ट मोड, लुबी सर्कुलर रोड धनबाद में उपलब्ध होगा।विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9608385966,83402023669835142301,94311200309334098595,79090698469431120675  पर संपर्क कर सकते हैं।

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में संस्था के सचिव राकेश शर्मा, संजय आनंद, समिति के जयप्रकाश अग्रवाल, शिव बालक सिंह, सुनील तुलस्यान मुख्य रूप से मौजूद ।



Post a Comment

0 Comments