Dhanbad। आज भाकपा (माले ) द्वारा देश स्तरीय कार्यक्रम के तहत रणधीर वर्मा चौक (जिला मुख्यालय) में भाजपा सांसद रमेश बिधूडी का पुतला दहन कर रमेश बिधूडी का संसद सदस्यता रद्द करने एंव इनपर कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया गया।भाकपा (माले) धनबाद नगर कमेटी की ओर से नगर सचिव नकूलदेव सिंह के नेतृत्व मे भाजपा सांसद रमेश बिधूडी का पुतला दहन कर भाजपाई द्वारा संसद के अंदर उसके गुण्डागर्दी का पुरजोर विरोध किया। माले नेता दिलीप राम ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश में ओछी राजनीति करता है, वह दलित और अल्पसंख्यक पर टार्गेट कर हमला करता है, ये दलितो को नक्सली और अल्पसंख्यक को आतंकवादी कह कर प्रताडित करता है, पिछले दिनो भाजपा सांसद रमेश बिधूडी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ जिस तरह भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित करने एंव पूरे अल्पसंख्यक समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश किया यह भाजपा का एक सोची समझी रणनीति है।भाकपा (माले) ऐसे बिगड़ेल भाजपा सांसद को नकेल कसने के लिए तमाम वामपंथी-जनवादी ताकतो को एकजुट कर सड़क से संसद तक मूहतोड जवाब देने के लिए तैयार है।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नकूलदेव सिंह, सरोज देवी, मोनाज अख्तर, मंजू देवी, दिलीप राम, सुरेश प्रसाद साव, आशू महतो, रमेश टुडू, सीताराम कुम्भकार, ग्यानोदय गोर्की, अजय प्रजापति, अजराणी निशानी, भगत गोविन्दपूरी आदी थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments