Dhanbad आज पर्युषण पर्व के दूसरा दिन जैन मन्दिर धैया में मार्दव धर्म की पूजा की गई। जैन समाज के प्रमोद जैन ने बताया की मार्दव धर्म हमे यह बताता है कि मनुष्य को मान(घमंड ) से दूर रहना चाहिए। किसी को भी किसी प्रकार का मान या अहंकार हो जाएगा तो उसका आर्थिक, ब्यवहारिक, सामाजिक पतन जरूर होगा । इसीलिए कहा गया है कि उत्तम मार्दव धर्म का पालन करने से मान और अहंकार का क्षय होता है और मनुष्य सच्ची विनय शीलता को प्राप्त करता है।आज प्रातः 7 बजे भगवान का अभिषेक हुआ, शांतिधारा फिर दशलक्षण की पूजा हुई । समाज के सभी पुरुष और महिलाएं पूजा में भाग ले रही है ।आज के कार्यक्रम में विनोद गोधा, विनीत जैन, संतोष जैन, विनोद गंगवाल, आकाश जैन, स्वाति जैन , करुणा जैन, तारा देवी जैन ,पायल शाह, संतोष देवी आदि ने भाग लिया।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments