Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिआ बाय तनिष्क ने धनबाद में पहला एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू किया, शुभारंभ पर 20% तक की आकर्षक छूट की भी घोषणा

  


Dhanbad। भारत का  सबसे फैशनेबल ज्वेलरी ब्राड, मिआ बाय तनिष्क ने अपना शानदार नया स्टोर धनबाद में मंगल वार को शुरू किया। धनबाद के पहले मिआ बाय तनिष्क एक्सक्लूसिव स्टोर का उद्घाटन बिल्डिंग पिनाकल के ग्राउड फ्लोर,  सरायढेला नेशनल हेड राजीव सी मेनन और फ्रैंचाइज़ी पार्टनर  एस के सिन्हा उर्फ पलटन बाबू ने  किया। नए स्टोर के शुभारंभ की खुशी में मिआ बाय तनिष्क ने मिआ उत्पादों पर 20% तक की आकर्षक छूट की भी घोषणा की है। 19 से 21 सितंबर 2023 तक इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।


14 और 18 कैरेट सोने के आभूषणों के  आधुनिक डिज़ाइन है स्टोर में उपलब्ध

धनबाद में 770 स्क्वायर फीट के मिआ बाय तनिष्क के शानदार नए स्टोर में 14 और 18 कैरेट सोने में बने, आभूषणों के ट्रेंडी और आधुनिक डिज़ाइन मुहैया कराए गए हैं। मिआ बाय तनिष्क के आकर्षक रंगीन स्टोन्स, सोने, हीरे और चांदी से बने सबसे खूबसूरत, अनोखे आभूषण यहां ख़रीदे जा सकते हैं। स्टड्स, अगूठियां, ब्रेसलेट्स, इयररिंग्स, पेडेंट्स और नेकवेयर के कई अलग अलग डिज़ाइन यहां हैं, जो अलग अलग उपभोक्ताओं की अलग अलग पसंद और ज़रूरतों को पूरा करते हैं। हर दिन पहनने के साथ-साथ उन्हें खास मौकों पर भी पह जा सकता है। अनोखी पसंद को पूरा करने के लिए इस स्टोर में हैं ईविल आई पेंडेंट्स, सभी बारीकियों का ध्यान रखते हुए, बहुत ही सावधानीपूर्वक बनाए गए यह पेंडेंट्स पहनने वालों को बुरी नज़र से बचाते हैं। राशि चिन्हों से प्रेरित होकर बनाए गए खूबसूरत आभूषण अपने आप में कॉस्मिक मास्टरपीस हैं जो सितारों की भाषा में आपकी कहानी को बयान करते हैं। बहुत ही किफायती कीमतों में मिआ सॉलिटेयर्स और मिआ का सबसे नया, मॉडर्न, इंटरनेशनल, 18 कैरेट बोल्ड गोल्ड कलेक्शन ऑरम भी यहां है।


मिआ बाय तनिष्क में मिलेगा इंटरनेशनल डिज़ाइन्स के अनूठे और खूबसूरत आभूषण 

मिआ बाय तनिष्क के नेशनल हेड  राजीव सी मेनन और टाइटन कंपनी लिमिटेड के रीजनल बिज़नेस मैनेजर (ज्वेलरी) - ईस्ट 2  बिक्रमजीत मोहलानोबिश ने उद्घाटन के अवसर पर कहा, "धनबाद में हमारा पहला एक्सक्लूसिव मिआ बाय तनिष्क स्टोर शुरू हो रहा है यह हमारे लिए बहुत ही ख़ुशी की बात है। अनोखे और इंटरनेशनल डिज़ाइन्स के साथ, बहुत ही सोच-समझकर बनाए गए यह अनूठे और खूबसूरत आभूषण आज की ट्रेंडी महिलाओं को यक़ीनन पसंद आते हैं। हमारे नए स्टोर में फैशनेबल और शानदार कलेक्शन्स की विशाल श्रेणी प्रस्तुत की गयी है, स्वयं अभिव्यक्ति के लिए खूबसूरत, वजन में हलके और अंतर्राष्ट्रीय फ़ाईन ज्वेलरी पहनने वाली महिलाओं की पसंद यहां पूरी होती है। आभूषणों की खरीदारी का अतुलनीय अनुभव हमारे उपभोक्ता बहुत ही आसानी से ले सकें, इसके लिए हम हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और हमारा यह स्टोर उस प्रतिबद्धता को पूरा करता रहेगा। झरिया विधायिका पूर्णिमा सिंह के साथ समाजसेवी दिलीप सिंह, उदय प्रताप सिंह ने भी इस अवसर पर स्टोर पहुंचकर मिया बाय तनिष्क के उत्पादों को सराहा। मौके पर कंपनी के हर्ष सिन्हा, अमित सिन्ह एवं अन्य लोग मौजूद थे।  





Post a Comment

0 Comments