धनबाद। जिले की लगभग सभी दुकानें 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन के लिए बंद रखी जाएगी। मंगलवार को फेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में इसकी घोषणा कर दी गई। जिला चैम्बर अध्यक्ष चेतन गोयनका ने बताया कि रंगदारी एवं गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ फेडरेशन ऑफ जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का आह्वान किया है।इस बंद में ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मारवाड़ी सम्मेलन,युवा संघर्ष मोर्चा और भी कई संगठनों ने समर्थन दिया है। जिला चैंबर को पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने भी नैतिक समर्थन दिया है।उन्होंने कहा जिला के सभी 55 चैंबर बंद को सफल बनाने में जुटे हैं। सभी मार्केट, चौक चौराहा पर बंद को लेकर पोस्टर व बैनर भी लगाये जा रहे हैं।चेतन गोयनका ने कहा कि बीते शनिवार को बैंक मोड़ में व्यवसायी दीपक अग्रवाल को अपराधियो द्वारा गोली मारने समेत इससे पहले भी हुए व्यवसाईयों के दुकान-प्रतिष्ठानों पर हमले और रंगदारी मांगने के विरोध में यह बंदी है। व्यापारी उग्र हैं और अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। व्यवसायियों को 100 प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी चाहिए तभी व्यापारी भयमुक्त वातावरण में अपना व्यापार कर सकेगा।
पुलिस जल्द कारोबारी दीपक अग्रवाल पर गोलीबारी में शामिल अपराधियों को पकड़े लेगी: डीएसपी
धनबाद के बैंक मोड़ में दीपक अग्रवाल के ऊपर जानलेवा हमला और जिला चैंबर द्वारा कल बंद का आवाह्न के बाद पुलिस ने आम लोगों और जिले के व्यवसाइयो से अपील कर कहा पुलिस जल्द कारोबारी दीपक अग्रवाल पर हुए गोलीबारी की घटना का उद्वेदन कर लेगी पुलिस अपना काम पूरी निष्ठा से निभा रही है। वहीं व्यापारियों द्वारा बंद के आवाह्न पर डीएसपी अमर कुमार पांडे ने कहा कि वह उनका मौलिक अधिकार है मगर पुलिस का खौफ खत्म होने की बात जो कहा जा रहा है वह बिल्कुल गलत है पुलिस अपना काम कर रही है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments