Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गैंगस्टर प्रिंस खान के कारनामों से परेशान धनबाद पुलिस पहली बार एक्शन के मोड पर दिखी, व्यवसायी पर गोली चलाने वाले शूटर छोटू को पुलिस ने मंगलवार की रात एनकाउंटर में गोली मारी


धनबाद(DHANBAD ) गैंगस्टर प्रिंस खान के कारनामों से परेशान धनबाद पुलिस पहली बार एक्शन के मोड पर दिख रही है। कार सेंटर के मालिक दीपक अग्रवाल को गोली मारने वाले कुख्यात प्रिंस खान के शूटर छोटू को पुलिस ने मंगलवार की रात एनकाउंटर में गोली मार दी है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  पुलिस ने सोमवार की देर रात ही मोहम्मद छोटू और उसके चार साथियों को बंगाल के सीमावर्ती इलाके से दबोचा था। मंगलवार की रात करीब 2:00 बजे केंदुआडीह इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह , बरोरा थाना प्रभारी नंदू पाल सहित अन्य पुलिस अफसर और जवान छोटू की निशानदही पर पिस्तौल की बरामदगी के लिए केंदुआडीह हाजरा बस्ती उसके घर गए थे,घर में पिस्टल मिलते ही छोटू ने पुलिस को टारगेट कर फायरिंग कर दी और भागने लगा। बचने के प्रयास में बरोरा थाना प्रभारी नंदू पाल जख्मी हो गए, इसी दौरान पुलिस ने एनकाउंटर में छोटू के पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद छोटू वहीं गिर गया। देर रात में ही पुलिस ने बरोरा थाना प्रभारी के साथ-साथ शूटर को भी SNMMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, दोनों का इलाज चल रहा है।

इससे पहले बैंक मोड में पुलिस ने किया था एनकाउंटर

बता दें कि बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में पिछली बार मुथु फाइनेंस में डकैती और लूटपाट के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक अपराधी शुभम सिंह पर मार गिराया था और मौके से दो अपराधी की गिरफ्तारी हुई थी। एक बार फिर धनबाद पुलिस ने मंगलवार को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली मारी है। फिलहाल वो इलाजरत है।




Post a Comment

0 Comments