Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व सांसद स्वर्गीय ए के रॉय के गढ़ धनबाद में मासस ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर किया शक्ति प्रदर्शन, पंडाल टूटने से कार्यकर्ता हुए तितर बितर

Dhanbad। पूर्व सांसद स्वर्गीय ए के रॉय के समय धनबाद मासस गढ़ हुआ करता था एक बार फिर से धनबाद में अपनी पार्टी की दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मासस ने किसान महा जुटान कर अपनी दावेदारी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पेश किया। धनबाद के सीट पर दावेदारी के लिए गोल्फ ग्राउंड में आयोजित मार्क्सवादी समन्वय समिति द्वारा किसान महा जुटान के कार्यक्रम में धनबाद, झरिया, निरसा, सिंदरी, टुंडी कतरास चंदनकियारी, बोकारो के कोने-कोने से आए हजारों मासस कार्यकर्ता महारैली में शामिल हुए। रैली के माध्यम से नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया हालाकि कार्यक्रम के दौरान पंडाल टुटने की वजह से कुछ देर के लिए भगदड़ का माहौल भी देखने को मिला। भगदड़ मचने पर लोग इधर-उधर भागने लगे तब पार्टी के केंद्रीय सदस्य जगदीश रवानी ने जोशीले अंदाज में अपने संबोधन यह कहकर लोगों को दोबारा बैठाया की मासस लड़ने वाली पार्टी है पंडाल टूट गया तो क्या हम लोग खुले आसमान के नीचे बैठकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर प्रहार किया। निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतरने की बात कही साथ ही मौजूदा सांसद के  तीन बार के कार्यकाल में धनबाद के जनता के लिए कोई बड़ी उपलब्धि नहीं देने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावी वादों में किसानों के आय दुगनी करने के वादे सिर्फ जुमला ही साबित होकर रह गये। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि यहां लोगों की जमीन कल कारखाने में  नियोजन देने के नाम पर ले ली गई है लेकिन आज तक नियोजन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को रोटी और रोजगार चाहिए केंद्र सरकार की मिलने वाली मदद नहीं। 






Post a Comment

0 Comments