Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जामा विधायक सीता सोरेन अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मृत झमाडा कर्मचारियों के आश्रितों से मिली, कहा की उपायुक्त माडा प्रबंधन और सरकार से बात कर जल्द ही करवाऊंगी नियुक्ति


धनबाद : झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव सह जामा विधायक सीता सोरेन  अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे मृत झमाडा कर्मचारियों के आश्रितों से मिली। मौके पर जामा विधायक ने 
आश्रितों की बातों को सुना और  कहा कि इतने दिनों से आश्रित धरने पर बैठे हैं स्थानीय सांसद, विधायक के पास गुहार लगाकर थक चुके। मैं जिले के उपायुक्त और माडा प्रबंधन से बात कर उनकी समस्या का हल करने का प्रयास करूंगी। मैं उनकी नियुक्ति के लिए सरकार से भी बात करूंगी। इस अवसर पर आश्रितों ने माडा में आउटसोर्सिंग के तहत बाहरी लोगों को कम देने की बात कहीं। इस पर जामा विधायक ने कहा यह गलत है मैं जल्द ही प्रबंधन से बात कर इस पर रोक लगाऊंगी। ज्ञात रहें कि विगत बीस माह से झमाडा कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप अनुकंपा पर तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर आश्रित अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। लेकिन,अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं।इस संदर्भ में पहले जामा विधायक को लिखित सूचना दी गई थी।जिसको संज्ञान में लेते हुए सीता सोरेन धनबाद आयेंगी।




Post a Comment

0 Comments