धनबाद। सुप्रसिद्ध कथा वाचक राजन जी महाराज राम कथा सुनाने धनबाद आ रहे हैं। यहां वे तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके के लिए झरिया के जेएलगोड़ा मैदान में भव्य पंडाल व मंच का निर्माण कराया जा रहा है। लोग टीवी और सोशल मीडिया पर इनका प्रवचन सुनते रहे हैं। धनबाद में रूबरू होकर उन्हें सुनने का अवसर है। राजन जी महाराज झरिया के जेए लगोड़ा नेहरू स्टेडियम में 25 से 27 अक्टूबर तीन दिवसीय कथा सुनाएंगे।
25,000 भक्तों के बैठने की व्यवस्था रहेगी
इसके लिए स्टेडियम में भव्य मंच व पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। 400 फीट लंबा और 80 फीट चौड़े इस पंडाल में 25,000 भक्तों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। वहीं महाराज के लिए 40 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा मंच सज रहा है। जहां से वे लोगों को राम कथा का रसपान कराएंगे। पंडाल में जगह-जगह 6 एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। रोजाना शाम 3 बजे से कथा प्रारंभ होगा।
भव्य कलश यात्रा का आयोजन
बता दें कि धनबाद प्रसिद्ध रघुकुल परिवार की ओर से इस रामकथा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें 25 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य मृणाल सिंह ने बताया कि झरिया के राजा तालाब से जेएलगोड़ा मैदान तक आयोजित इस कलश यात्रा में 11 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं कथा के बाद भव्य भंडारे का भी आयोजन होना है। जिसमें 25000 लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी लोगों के लिए ओपन है।कोई भी इच्छुक व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं।
0 Comments