Dhanbad। नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी पर बरवाअड्डा मंडल पाड़ा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच समाजसेवी रीना मंडल ने महाष्टमी की पूजा अर्चना करते हुए मां दुर्गा से झारखंडवासियो के स्वास्थ्य और कुशलता के लिए प्रार्थना किया। कहा जाता है कि महिषासुर के साथ मां दुर्गा का युद्ध कई दिनों तक चला और अंत में मां दुर्गा ने उस राक्षस का वध करके स्वर्ग लोक को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। तभी से उस दिन से दुर्गा अष्टमी का पर्व की शुरुआत हुई। यहां पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां का आह्वान किया। घंटा, शंख ,ढाक बजाकर एवं उलूर धुनी के साथ पूजा अर्चना किया। मौके पर उज्जवल मंडल, दिनेश मंडल, धीरेन मंडल ,संतोष मंडल अमर मंडल, नवीन मंडल मौजूद थे।
0 Comments