धनबाद। श्री श्याम भक्त मंडल हीरापुर धनबाद की एक प्रेस वार्ता गोल्फ ग्राउण्ड में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया की 29 अक्टूबर 2023 को गोल्फ ग्राउंड धनबाद में श्री श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। बाबा का सुंदर श्रृंगार किया जाएगा और बाबा के भजनों के लिए सूरजगढ़ के सेवादार हजारीमल जी सैनी, कन्हैया मित्तल जी ( चंडीगढ़ वाले), पलविंदर पलक (दिल्ली ), संजय सेन (सूरजगढ़ ) राजेश शर्मा (सूरजगढ़ ) और मनोज सेन (धनबाद) को भजनों के लिए आमंत्रित किए गया है।
बाबा का नयनाभिराम श्रृंगार होगा
वहां सम्मिलित सभी श्याम प्रेमियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था गोल्फ ग्राउंड में ही की गई है। इस आयोजन हेतु पंडाल व्यवस्था समिति, भंडारा व्यवस्था समिति , अतिथि सम्मान समिति , प्रसाद व भोग वितरण समिति, सुरक्षा समिति ,वाहन व्यवस्था समिति , चरण पादुका समिति तथा आवास समिति का गठन किया गया है इन विभिन्न समितियां का दायित्व श्याम मंडल के विभिन्न सदस्यों को सौंपा गया है। इस कार्यक्रम में अनुमानित दस हजार श्याम प्रेमियों के सम्मिलित होने की उम्मीद की जा रही है। कार्यक्रम में प्रेमियों द्वारा कई प्रकार के भोग व सवामणी प्रसाद अर्पण किए जाएंगे। जिले के बाहर से पधार रहे प्रेमियों के लिए पूर्व सूचना प्राप्त होने पर आवास व्यवस्था की जाएगी। कोलकाता के कारीगरों द्वारा भव्य दरबार का निर्माण किया जाएगा तथा फूलों के श्रृंगार के बीच बाबा की सुंदर झांकी का दर्शन होगा।विद्युत सज्जा का प्रभार सपन कुंभकार (एसके लाइट) तथा विशाल वर्मा (टिंकू लाइट) के जिम्मे में सौंपा गया है तथा साउण्ड व लाइट की व्यवस्था अमित कुमार ( अमित साउंड) के जिम्मे दी गई है।
भजन संध्या के साथ साथ सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए धनबाद शहर के हर निशुल्क भोजन शिविर पर मंडल द्वारा भोजन में सहयोग करने का संकल्प लिया गया है।सालासर धाम, झुंझुनू धाम व खाटू श्याम मंदिर में ऋंगार की तैयारी चल रही है।स्थानीय देवालयों में भी ऋंगार की व्यवस्था की जा रही है सभी सदस्य दिन-रात मेहनत कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार तथा जनसंपर्क कर रहे हैं।
ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में रितेश शर्मा , विजय अग्रवाल , मिट्ठू सरिया, मनोज खेमका , अरविंद सतनालीका, दिलीप गोयल, विनय रिटोलीया , अश्विनी कुमार , राघव अग्रवाल , मोहित अग्रवाल, आशीष जिंदल , सन्नि अग्रवाल , अजय अग्रवाल, विक्की अग्रवाल , अंकित सुल्तानिया , राहुल कुमार, मोनु कुमार,संजीव कुमार ,संजय सरावगी, सानु लाडीया, रुपेश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, संदीप कटेसरिया व मंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments