Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाघमारा के पोलो ग्राउंड में संकल्प यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा की हेमंत सरकार में अफसर अवैध कोयला, लोहा, बालू चोरी के दलाल बने वही कांग्रेस ने संकल्प यात्रा पूरी तरह से फेल बताते हुए कहा की दुग्धा व टुंडी से लाई गई 80 परसेंट की भीड़ पैसे बंटवारे को लेकर आपस मे भीं भीड़ गए

 

बाघमारा। कोयला चोरी करना है तो पैसे लेकर झामुमो के नेता से संपर्क करो वे डारेक्ट जिला के एसपी से अवैध कोल माइंस आवंटन करवा देंगे ,  एस पी आफिस से लेकर थाना और सरकारी दफ्तर में दिनभर  सिर्फ कोयला चोरो का जमावड़ा लगा हुआ रहता है गरीब लोग,भूख और भय से त्राहिमाम कर रहे है प्रतिदिन 5 से अधिक डकैती ,बलात्कार और हत्या का मामला प्रकाश में आ रहा है । यह  मैं नही सरकारी आपराधिक ग्राफ बता रहा है जो कि सबसे बड़ी विडंबना और दुख की बात है अब   झारखण्ड की जनता बदलाव के लिए जाग चुकी है यह संकल्प यात्रा नहीं बल्कि बदलाव की जन संकल्प यात्रा है हमे डबल इंजन की सरकार बनानी है  क्योकि माननीय प्रधानमंत्री ज़ी ने उन माँ बहनों की इज्जत को ढकने का काम किया जो अपने घर में शौचालय नहीं होने के कारण सूर्योदय से पूर्ब और सूर्यास्त के बाद घरों से बाहर जाती थी.बैंको के दरवाजे सिर्फ पूंजीपतियों के लिए खुलते थे आज हर गरीब माँ बहनों के लिए जन धन खाता खुलवाने का काम उन्होंने किया. पहले के सरकार में दिल्ली से जो पैसा भेजा जाता था वह पैसा घिस कर रह जाता था. मोदी ज़ी की सरकार ने कोरोना काल में 80 करोड़ की गरीब आबादी को 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम किया.लेकिन बर्तमान प्रदेश के मुखिया ने उसे भी गटकने का काम किया उक्त बातें प्रदेश भाजपा के पूर्ब मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को बाघमारा के पोलो ग्राउंड में संकल्प यात्रा के दौरान कहा। वही बाघमारा बिधायक ने चुनोती देते हुए कहा कि अगर हेमंत में दम है तो कोयला चोरी की जांच करवा लें,और ईडी का सामना करे न कि बाहर भागते फिरे, महंगे महंगे वकील कोई काम नही देगा। एक दिन तो फंसना निश्चित है ।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रदेश कार्यकारी रमेश राही सरोज सिंह, बिधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, महेश पासवान, संजय सिंह गीता सिंह कतरास मंडल अध्यक्ष भारत शर्मा सिनीडीह मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह आदि लोग  उपस्थित थे।

वही दूसरी ओर बाघमारा कांग्रेस के कार्यकर्तायों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आज भाजपा का संकल्प यात्रा पूरी तरह से फेल रही क्योकि 80 परसेंट दुग्धा व टुंडी से लाये गए भाड़े वाली भीड़ बाघमारा में ही पैसे बंटवारे को लेकर आपस मे खूब भिड़ते दिखे फिर राजेश राम ने कहा कि स्थानीय लोगो की जगह भीड़ जुटाने के लिए दूर दराज से लोगो को लाया गया था फिर उन्होंने कहा की उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय जानेवाली सड़क को नेताओं को दिखाने के लिए दुरुस्त कराया गया. नेताओं को दिखाने के बजाय जमीनी हकीकत का काम होना चाहिए. इस मौके पर लगन देव यादव, Tधनेश्वर ठाकुर, विकास सिंह, टी पी पांडे, ओम प्रकाश कुंवर, मुन्ना नापित, रविंद्र नाथ पाण्डेय, बलराम साव आदि लोग उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments