Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद को दहलाने की थी तैयारी, 3 कारोबारियों की हत्या फिराक में आ रहे शूटरों को एटीएस ने गिरफ्तार किया, रांची में पूछताछ जारी

 


धनबाद।  वासेपुर के भगोड़े प्रिंस खान के गैंग से जुड़े तीन शूटरों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है।उनके निशाने पर जो तीन व्यवसायी थे, उनमें अलंकार और घराना ज्वेलर्स तथा सलूजा मोटर के मालिक शामिल थे। गैंग ने इन सभी को पहले रंगदारी के लिए धमकाया था। दहशत फैलाने के लिए घराना ज्वेलर्स और सलूजा मोटर पर फायरिंग भी की थी। इसके बावजूद रंगदारी नहीं देने पर गैंग ने शूटरों के जरिए उनकी हत्या की साजिश रची थी।  लेकिन, उसके पहले ही एटीएस ने दो को मैथन और तीसरे को पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। एटीएस ने पकड़े गए शूटरों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक का नाम पिंटू बताया जा रहा है। पकड़े गए अपराधियों से रांची एटीएस पूछताछ कर रहा है। वह रविवार को मामले का खुलासा कर सकता है।




Post a Comment

0 Comments