Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मनईटांड़ छठ तालाब में 66 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैली


Dhanbad: धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ छठ तालाब में 66 वर्षीय महिला आसमा बेगम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने बताया की महिला रविवार की सुबह 5 बजे निकली थी।रविवार की सुबह परिजनों के द्वारा छानबीन की गई तो लगभग 1.30 बजे दोपहर में पता चला की छठ तालाब में कपड़ा पानी के ऊपर छपलाया हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने बॉडी को बाहर निकाला। वही लोगो ने बताया महिला नींद की दवा भी खाती है और मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। बता दे की नसीर अहमद की 66 वर्षीय पत्नी आसमा बेगम मनईटाड पाठक कलोनी थाना धनसार की रहने वाली थी। मौके पर धनसार पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। समाजसेवी हीरालाल साव ने बताया कि महिला के परिवार वाले काफी वर्षों से यहां रह रहे हैं और सभी बहुत अच्छे से रहते आ रहे हैं वहीं महिला का मानसिक उपचार  किया जा रहा था। आगे उन्होंने बताया कि महिला प्रतिदिन की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थी जहा पैर स्लिप करने से आसमा बेगम छठ तालाब में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई है। 



Post a Comment

0 Comments