धनबाद.शुक्रवार को विधायक राज सिन्हा ने झारखण्ड मैदान में पूजा पंडाल एवं मेले का उद्धघाटन किया। सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी वर्ष 2000 से ही पूजा करते आ रही है। झारखंड मैदान आकर्षक पूजा पंडाल के लिए कोयलांचल में अलग पहचान रखती है।
पुआल से बना पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र
दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारी विकास बताते है की दुर्गोत्सव पंडाल झारखंड मैदान की अलग ही खासियत रही है। इस बार यहाँ दुर्गा पूजा के 24 साल पूरे हो जाएंगे। अबकी बार पुआल से बना पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूरा पंडाल पुआल से बना है, जिसमें कठपुतली की आकृतियां दिखेगी। पंडाल परिसर के अंदर एक चक्का रहेगा जो हर पल घूमता रहेगा। इसमें कठपुतलियां भी घूमती हुई दिखेंगी। पंडाल की दीवारों पर भी कठपुतली की आकृतियां दिखेंगी। मां दुर्गा की मूर्ति भी पुआल से ही बनी।
भीड़ को देखते हुए महिला शौचालय की रहेगी व्यवस्था
बकौल विकास साव झारखंड मैदान में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मोबाइल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई हैं। चिकित्सकों की एक टीम भी रहेगी। इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं के लिए प्रियांशी होटल व गोकुल होटल में शौचालय की व्यवस्था की गई हैं।
दुर्गा पूजा कमेटी के ये सक्रिय सदस्य
अशोक सिंह, सुबोध सिंह, उमेश यादव, रतन सरकार, मनोज मालाकार राजेश मालाकार राजेश गुप्ता, दिलीप कुमार, नागेश्वर साहू, बाबू, विकास साव, राजू मालाकार, लालटू सिंह, कुणाल सिंह, मुकेश।
0 Comments