सिंदूर खेला रस्म के दौरान रीना मंडल एक दूसरे को सिंदूर लगाती हुई
धनबाद। बरवाअड्डा मंडल पाड़ा दुर्गा मंदिर में 'सिंदूर खेला' की रस्म उत्साह और उमंग के साथ निभाई गई।लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की साड़ी में सजी-धजी समाजसेवी रीना मंडल ने स्थानीय महिलाओं के साथ मां दुर्गा को 'सिंदूर खेला' की रस्म निभाई। मंडल पाड़ा दुर्गा मंदिर में सिंदूर खेला दुर्गा पूजा की एक बहुत ही पुरानी परंपरा है। जिसमें सभी महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती है और मिठाई खिलाती हैं। मां की विदाई की खुशी में सिंदूर खेला मनाया जाता है। बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती है और एक दूसरे को सिंदूर लगाती है। इसे सौभाग्य का प्रत्येक माना जाता है कहा जाता है कि जितना सिंदूर खेला जाता है उतना ही पति की उम्र लंबी होती है और घर में सुख शांति समृद्धि की वृद्धि होती है। सिंदूर खेला कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष माया मंडल, जमुना मंडल, उमा मंडल ,सुतापा मंडल,कल्पना मंडल ,रीता मंडल, नूना मंडल, सुमन मंडल, रूपाली मंडल, रिंकु मंडल, रेनू मंडल ,रेखा मंडल मौजूद थी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments