धनबाद। जिला एथलेटिक्स संघ के तकनीकी पदाधिकारी मोहम्मद फरीद गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेलों 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक एथलेटिक्स इवेंट्स के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नामित किए गए है। वर्तमान में यह झारखंड अग्निशमन सेवा में कार्यरत है तथा फायर स्टेशन सिंदरी में पदस्थापित है। इन्हें तकनीकी पदाधिकारी नामित किए जाने पर धनबाद एथलेटिक संघ के सचिव बंधन टोप्पो, अध्यक्ष किरण रानी नायक, कोषाध्यक्ष जुबेर आलम, तारक नाथ दास सुनील कुमार मिश्रा, sujapa सुजापा डॉली दास, पीएन बनर्जी समेत संघ के सदस्यों ने बधाई दी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments