Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस 24 घंटा के अंदर रणवीर सिंह तथा उनके साथियों को गिरफ्तार करें :रेखा मंडल



धनबाद: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  धनबाद मे हो रहे व्यवसा   यी वैश्यो पर हमले की निंदा किया। बीते दिनो हमारे वैश्य परिवार के मोटर पार्ट्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल पर माफिया द्वारा गोली चलाना एवं रीना मंडल तथा उनके पति आशीष मंडल के साथ धैया रानी बांध के समक्ष कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह ने जिस तरह हमला किया उसको किसी कीमत में हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस 24 घंटा के अंदर रणवीर सिंह तथा उनके साथियों को गिरफ्तार करें अन्यथा पूरे झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा  मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, वरीय उपाध्यक्ष डॉ माधव मंडल, बलराम साव जिलाध्यक्ष शैलेन मंडल, भृगुनाथ भगत प्रकाश प्रजापति, जयहिंद भगत, मंन्टु साव मनीष साव, मनिंद्र मंडल, हिरेण मंडल, राजेश मंडल, राहुल मंडल, श्रीकांत मंडल सुनील मोदक दिलीप साव आदि उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments