Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालू घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सुरेंद्र जिंदल और बबन सिंह को ईडी की टीम ने किया गिरफ्तार

 


Dhanbad। बालू घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। पटना ईडी की टीम ने बालू घोटाला मामले में सुरेंद्र जिंदल और बबन सिंह को आज सुबह गिरफ्तार कर  पटना के लिए रवाना हो गई।दोनों से पटना में पूछताछ होगी। ईडी ने सुरेंद्र जिंदल के धनबाद के चनचनी कॉलोनी स्थित आवास पर 2 नवंबर की सुबह छापेमारी कर दिनभर कागजातों को खंगालती रही। पुख्ता सबूत मिलने पर उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया। 3 नवंबर की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 वहीं बालू घपला मामले में ही ईडी की टीम मिथिलेश सिंह नामक बालू कारोबारी को 1 नवंबर को गिरफ्तार की थी। जबकि डेढ़ माह पूर्व बालू घपला मामले में बिहार के जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह समेत उनके पुत्र को पटना से गिरफ्तार किया गया था।     

सुरेंद्र जिंदल की गिरफ्तारी के बाद बालू कारोबारियों समेत व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अभी चर्चा ये भी है कि ईडी बहुत जल्द झरिया और धनबाद के कई बालू कारोबारियों की कुंडली खंगलाने में जुटी है। साथ ही बालू कारोबर से जुड़े जिन बालू माफियाओं की मौत हो चुकी है, उनके परिवार वालों का भी कुंडली खंगाला जा रहा है।इसके साथ ही धनबाद के रहने वाले कई नेता भी ईडी के रडार पर है।



Post a Comment

0 Comments