धनबाद। आज बंगाली वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा गीताश्री भवन हीरापुर में शरद उत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आशित बरन सरकार और सुतपा सेनगुप्ता ने श्रुति नाटक प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो गये। देबप्रिया दास और कुमार अद्रिका चटर्जी ने नृत्य प्रस्तुत किया। सोमनाथ चक्रवर्ती एवं मास्टर ऋषन दास ने सस्वर पाठ प्रस्तुत किया। कुमकुम बनर्जी, अभिजीत चटर्जी और श्री कुशन सेनगुप्ता ने गायन प्रस्तुत किया।सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्रेया चटर्जी एवं सोमनाथ चक्रवर्ती द्वारा किया गया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments