Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शक्ति मंदिर एवं लायंस क्लब रघुनाथ खरकिया चिरकुंडा नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ,कैम्प में 127लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई जिसमें 14 लोगों को आपरेशन लायक पाया गया






Dhanbad। शक्ति मंदिर एवं लायंस क्लब रघुनाथ खरकिया चिरकुंडा नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलित कर हुई। इस सत्र का पहला कैम्प होने के कारण मरीजों की अच्छी खासी भीड़ थी।आज के कैम्प में 127लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई जिसमें 14 लोगों को आपरेशन लायक पाया गया। उन्हें एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया ।आपरेशन के पश्चात मंदिर कमेटी के द्वारा निशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।आज के कैम्प में अध्यक्ष एस.पी.सोंधी,उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सचिव अरूण कुमार भंडारी संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा,सोमनाथ प्रूथीजी,अशोक भसीन,अशोकअरोड़ा,दिनेश पूरी, राजीव गंडोत्रा, ब्रजेश मिश्र,गौरव अरोड़ा, यशवंत मिश्र सहित काफी सेवादार उपस्थित थे ।



Post a Comment

0 Comments