Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट न्यू स्टेशन के गर्म कपड़ों का बाजार सजधज कर है तैयार, लोग खरीदारी के लिए उत्साहित



धनबाद। तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट न्यू स्टेशन के गर्म कपड़ों का बाजार एक बार फिर धनबादवासीयो के लिए सज कर तैयार है। ठंड बढ़ने के साथ इसकी रौनक देखते ही बनेगी। मार्केट में लोगों का तांता लगा रहेगा। तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट 1982 से ही धनबाद वासीयो को गर्म कपड़े की जरूरत को पूरा कर रहा है भूतपूर्व सैनिक और मार्केट के सदस्य लोदेन सेरिंग ने बताया कि मार्केट में बेबी सूट, लेडीज शॉल, लेडीज कार्डिगन, जेंट्स पुलओवर,लेडीज स्टॉल, जेंट्स चादर, मिंक  ब्लैंकेट, बेबी  ब्लैंकेट, लेडीज जैकेट, जेंट्स जैकेट, जेंट्स स्वेटशर्ट, लेडीज स्वेटशर्ट, जेंट्स हुडी, लेडीज हुडी, लेडीज सर्क के गर्म कपड़ों का वैरायटी रेंज उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि यह मार्केट धनबाद वासीयो को फिक्स रेट और उचित दाम पर गर्म कपड़े उपलब्ध करवाता आया है। अपने परिवार के साथ लोग यहां आकर इत्मीनान से खरीदारी करते हैं।







Post a Comment

0 Comments