धनबाद। बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो सुरक्षा में कटौती से नाराज होकर धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गुरुवार को जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पहुंचे जहां उन्होंने घंटो धरना दिया। विधायक के साथ धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह भी धरना स्थल पर बैठे दिखे। वही सैकड़ो की संख्या में विधायक समर्थक और भाजपा भी मौजूद रहे भारी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे और विधायक के समर्थन में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर विधायक ढुल्लू महतो ने शाहिद एसपी रणधीर वर्मा की कर्तव्य निष्ठा की मिसाल देते हुए कहा कि एकएसपी शहर और जनता की रखवाली करते हुए शहीद हो गया तो दूसरी ओर वर्तमान एसएसपी से अपराध नहीं थम रहा है, हत्या लूटपाट होना आम बात हो गई उन्हें शहीद रणधीर वर्मा से सीख लेनी चाहिए।
सांसद-विधायक ने सरकार और जिले के एसएसपी को आड़े हाथों लिया और कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कार्यकाल की जांच की मांग ED अथवा सीबीआई से कराने की मांग केंद्र सरकार से की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को पत्र लिखा है और वर्तमान धनबाद एसएसपी के कार्यकाल की जांच की करने की मांग की है। सांसद विधायक ने मुख्यमंत्री पर भी कई गंभीर आरोप लगाया और दिल्ली में जंतर मंतर पर जाकर धरना देने की बात कही।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments