Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कोंबो एक्सपो” मेगा प्रदर्शनी में जीपीएस के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने अपनी वैज्ञानिक, सामाजिक, साहित्यिक सोच को प्रदर्शित किया

 


धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कोंबो एक्सपो नामक इस प्रदर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला, नृत्य, संगीत समेत कुल 13 विषयों को शामिल किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी  भूतनाथ रजवार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें जी.जी.ई.एस. शैक्षणिक समाज के कई गण मान्य सदस्यों के साथ साथ सचिव  एसपी सिंह, विद्यालय के प्राचार्य  उमा शंकर सिंह उपस्थित रहे। मेगा प्रदर्शनी का उद्घाटन  भूतनाथ रजवार के द्वारा बच्चों द्वारा निर्मित ड्रोन से पुष्प वर्षा करके हुई।इस मेगा प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा गीत, संगीत, नृत्य के लाइव कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो प्रदर्शनी का हिस्सा भी थे। यह एक अनोखा प्रयास था जहां लाइव कार्यक्रम को प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया गया था । सर्वप्रथम बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया जो अद्भुत था। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक आमंत्रित थे। बैंक मोड में स्थित कई नामी - गिरामी विद्यालयों के प्राचार्य आमंत्रित थे।

बच्चों द्वारा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, वाणिज्य विभाग, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत आदि सभी विषयों पर मॉडल तैयार किए गए थे । जिनमें उन्होंने अपनी वैज्ञानिक, सामाजिक, साहित्यिक सोच को प्रदर्शित किया । सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को पुरस्कृत किया गया। जिनमें विज्ञान विषय का अपशिष्ट पदार्थ से विद्युत उत्पादन कक्षा 6 से 8 द्वारा एवं दुर्घटना निवारण प्रणाली जिसे कक्षा 11वीं के बच्चों ने तैयार किया था। संस्कृत विषय के कक्षा 8 की छात्राओं द्वारा प्रदर्शित मॉडल जिसका विषय था अंतरिक्ष विज्ञान के लिए संस्कृत सर्वश्रेष्ठ भाषा है जो त्रुटि रहित है काफी सराहा गया। हिंदी विषय के मॉडल सावन का झूला था। वाणिज्य विभाग द्वारा प्रदर्शित एटीएम मशीन तथा जीएसटी की कार्यशैली एवं औपनिवेशिक काल से लेकर सपनों का भारत तक की यात्रा को रेल के डब्बों के माध्यम से दिखाया जाना सुंदर प्रस्तुति थी। 

इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के लिए भीतर छिपी प्रतिभा बाहर आती है: भूतनाथ रजवार

मुख्य अतिथि  भूतनाथ रजवार ने अपने भाषण में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के लिए भीतर छिपी प्रतिभा बाहर आती है और उनका भविष्य भी निर्धारित होता है आगे चलकर कोई वैज्ञानिक, कोई इंजीनियर, तथा डॉक्टर तो कोई संगीतज्ञ बनता है। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन तथा शिक्षकों की देखरेख में तैयार मॉडलों की प्रशंसा की। सचिव  एसपी सिंह ने अपने भाषण में कहा की नई शिक्षा नीति के तहत जिस समावेशी विकास की चर्चा होती है वह ऐसे कार्यक्रमों से ही संभव है। “करके सीखने” का उद्देश्य इस प्रकार के प्रदर्शनियों से ही संभव है। विद्यालय के विकास को प्रदर्शित करने वाला विद्यालय का मुख पत्र “ट्रांजिशन” तथा नर्सरी के बच्चों के लिए तैयार आनंद वाटिका (थीम पार्क) का उद्घाटन सचिव  एसपी सिंह के द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक तथा गैर शिक्षक कर्मचारियों का योगदान सराहनीय था।



Post a Comment

0 Comments